फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, मां-भाई और मौसा ने गला दबाकर मार डाला

Fri, 16 Feb 2018 11:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हमीरपुर निवासी पंचदेव पटेल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थाना के छतांव हमीरपुर गांव स्थित सरसों के खेत में जिस युवक का शव मिला था उसकी हत्या का राज गुरुवार को खुल गया। युवक पंचदेव पटेल की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी।  पुलिस के अनुसार पंचदेव को गांव निवासी उसकी प्रेमिका ने फोन कर बुलाया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी मां, भाई और मौसा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंचदेव का गला घोंट दिया और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। मामले में गिरफ्तार पंचदेव की नाबालिग प्रेमिका, उसके नाबालिग भाई, उसकी मां रीता देवी और मौसा रामसेवक पटेल को जेल भेज दिया गया है। 

चोलापुर थाना के छतांव हमीरपुर गांव स्थित सरसों के खेत में नौ फरवरी की सुबह पंचदेव का शव मिला था। मामले को लेकर चचेरे भाई सुभाष पटेल ने चोलापुर पुलिस को बताया कि आठ फरवरी की रात गांव के अंतू पटेल के घर तेरही में शामिल होने पंचदेव गया था।
विज्ञापन


नौ फरवरी की सुबह उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था और तब तक सूचना आई कि पंचदेव का शव गांव में सरसों के खेत में पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

प्रेमिका की मां और मौसा में अवैध संबंध

यूपी 100 - फोटो : amar ujala
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को पुलिस लाइन में बताया कि थानाध्यक्ष चोलापुर दुर्गेश्वर मिश्रा ने सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि पंचदेव के मोबाइल पर आखिरी कॉल गांव की ही एक किशोरी की आई थी। किशोरी से पूछताछ शुरू की गई तो पता लगा कि उसकी मां और मौसा में अवैध संबंध हैं।

किशोरी और पंचदेव एक-दूसरे से प्रेम करते थे और उसके मां-मौसा इसका विरोध करते थे। किशोरी ने बताया कि आठ फरवरी की रात पंचदेव को समझाने के लिए उसकी मां और मौसा ने फोन करवा कर बुलवाया।

इसके बाद डंडे से पंचदेव के सिर पर वार कर दुपट्टे से उसका गला घोट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पंचदेव का मोबाइल किशोरी के घर के पीछे पौधों के बीच से बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें