उत्तर प्रदेश के मऊ में एक युवती की हत्या कर गांव के बाहर मौजूद खेत में लाश फेंकी दी। मौके की स्थिति देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कुछ बताने को कहा।
हलधरपुर थाना के इटैली गांव निवासी युवती शोभा 17 इटैली गांव निवासी बबन राजभर की पुत्री थी। शुक्रवार की शाम को मोबाइल पर बात करने के बाद शोभा मां से शौच करने की बात कहकर घर से निकली। इधर देर होने पर उसकी मां देवंती देवी और भाई रामजाने उसकी तलाश में निकले।
लेकिन शोभा का कहीं पता नहीं चला। रात को दस बजे के करीब हलधरपुर थाने की पुलिस गांव के प्रधान के दरवाजे पर पहुंची और उन्हें बताई कि सूचना मिली है गांव निवासी रिखदेव सिंह के ट्यूबवेल के पास मौजूद अरहर के खेत में युवती की लाश पड़ी है।
इस पर पुलिस को साथ लेकर प्रधान अरहर के खेत पहुंचे। वहां शोभा की लाश मौजूद थी। उसकी हत्या उसके दुपट्टे से गला घोटकर की गई थी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस शोभा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शोभा की मोबाइल पर गांव के एक युवक का फोन आया। उससे बात करने के बाद शोभा घर से निकली थी। इस दौरान शनिवार को पुलिस युवक की तलाश में उसके घर पहुंची, तो वह घर से फरार मिला।
ऐसे में पुलिस को पूरा यकीन है कि शोभा की हत्या अशनाई में की गई है। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष का कहना कि बलात्कार के बारे में बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए कुछ कहना गलत होगा। वैसे प्रथम दृष्टया यह तय है कि प्रेम प्रसंग का मामला कहीं न कहीं जरूर है। जांच जारी है, पुलिस को सुराग भी मिले है जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।