फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस लड़के से चल रही थी शादी की बात, उसी ने अगवा कर किया बलात्कार

Tue, 12 Sep 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मऊ जिले के एक गांव से बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवती के साथ उस शख्स ने बलात्कार किया जिससे उसकी शादी की बात चल रही थी। इतना ही नहीं उस शख्स ने युवती से थाने में दूसरों को फंसाने के लिए गलत तहरीर भी दिलवाया।  
विज्ञापन


युवती को उसकी मां ने आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर नौ सितंबर को पुलिस से शिकायत की। लेकिन  केस दर्ज नहीं हुआ। युवती की शादी की बातचीत सरहरा, नई बाजार निवासी एक युवक से चल रही थी। इसके चलते युवती और युवक में बातचीत होती थी।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि चार सितंबर को युवक स्कार्पियो से युवती के आया और उसे अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी दिन शाम को उसे गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के खाईयापट्टी गांव ले गया। यहां उसे 08 सितंबर तक रखकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इस बीच 07 सितंबर को युवक ने युवती से दोहरीघाट पुलिस को प्रार्थना पत्र दिलवाया। इसमें दो युवकों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। युवती ने भय के कारण पुलिस को वास्तविकता की जानकारी नहीं दी।

इस बीच युवती की मां को पता चला कि उसकी बेटी खाईया पट्टी गांव में है तो वह वहां से उसको लेकर आईं। इसके बाद 09 सितंबर को पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया।

इस संबंध में एसपी अभिषेक ने बताया कि थानाध्यक्ष दोहरीघाट हाईकोर्ट गए थे, उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता कर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें