फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को घर बुलाकर जिंदा जलाने वाली प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में बीते बुधवार को एक युवक को जिंदा जला दिया गया। उस मरा समझ कर फेंक दिया गया। इस वारदात को अंजाम दिया था युवक की प्रेमिका व उसके परिजनों ने।  रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक को सड़क पर देखा तो उसे अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार की देर रात देर रात प्रेमिका, चाचा व उसकी मां को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।  सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नवीन कुमार श्रीवास्तव आठ नवंबर की शाम हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपाह गांव में अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके घर पांच हजार रुपया देने गया था।

जहां प्रेमिका के परिवार वालों ने पहले भोजन कराया था। इसके बाद प्रेमी को जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल उड़ेल आग के हवाले कर दिया था। प्रेमी को मरा समझ प्रेमिका के परिवार वालों ने उसके गांव स्थित पानी टंकी के पास रात में ही फेंक दिया था।
विज्ञापन


जिसे नौ नवंबर की सुबह चाय की दूकान खुलने और चाय पीने गए लोगों ने पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। जिसे परिजनों व गांव के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया था।अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

इस मामले में पीड़ित के पिता मदन लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें