दौराला। चोरों ने शनिवार रात ग्राम भराला के जंगल स्थित चार नलकूपों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है।
भराला गांव निवासी धर्मपाल पुत्र रामचंद्र ने बताया कि करीब 15 दिन से क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय है। उन्होंने शनिवार रात रामचंद्र, कर्मवीर सिंह, भरतु एवं प्रह्लाद के नलकूप के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबल आदि सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। किसानों ने दौराला थाने में तहरीर दी है।