फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दरिंदगीः घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका

Tue, 30 May 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हाथ- पैर बांधकर सड़क किनारे फेंका - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी को कुछ दर‌िंदे  बिस्तर से उठाकर सीवान में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने लड़की के दुपट्टे से उसका मुंह बांधा और सलवार के नाड़े से हाथ पैर बांधकर घर के समीप सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर घटना की छानबीन में जुट गई है। लड़की के मुताबिक वह दोनों युवकों में से किसी को पहचान नहीं सकी।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। आधी रात को ही बदमाश लड़की को बिस्तर से उसका मुहं दबाकर उठा ले गए। करीब दो बजे रात में उसकी नींद खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख कर खोजबीन शुरू की।

पता नहीं चलने पर परिवार के अन्य सदस्यों को बेटी के लापता होने की जानकारी दी। पूरे गांव में खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी लड़की का पता नहीं चला। भोर में करीब तीन बजे घर के पीछे सड़क किनारे बेटी बेसुध पड़ी मिली।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुपट्टे से उसका मुहं बांध दिया था और  सलवार के नाड़े से हाथ पैर को एक साथ सटाकर बांध दिया गया था। मुंह खोला गया तो उसने आपबीती सुनाई।
सीओ मछलीशहर  जया सांडिल्य का कहना है कि लड़की की मां की तहरीर पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें