फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः युवती से होटल में गैंगरेप, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

Wed, 26 Apr 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
कार सवार चार युवकों ने बाजार से किया था उसे अगवा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के बाजार गोसाई से सोमवार की शाम अगवा की गई युवती के साथ चार युवकों ने शहर के एक होटल में गैंगरेप किया व युवती के अचेत हो जाने पर उसे रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा पुल के पास फेंक फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे बेहोश मिली युवती को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने के बाद उसने आपबीती सुनाई। देर शाम इस मामले में समझौता हो गया। युवती ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

रौनापार थाना क्षेत्र की एक युवती का क्षेत्र के एक युवक से प्रेमप्रपंच चल रहा था। छह माह पूर्व गांव वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ा था। बाद में घरवालों के दबाव में इनकी शादी करवा दी गई। वर्तमान में युवती अपने मायके में थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि सोमवार को दिन में तीन बजे उसके पति ने घर फोन कर बाजार गोसाई में मिलने के लिए बुलाया। कुछ ही देर में युवती वहां पहुंच गई। बातचीत के दौरान उसका पति अभी आता हूं कहकर कहीं चला गया।

आरोप है कि पति के जाने के करीब बीस मिनट बाद एक कार में सवार चार लोग वहां पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। युवक उसे शहर के एक होटल में ले गए और रात में उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उसे अस्पताल में होश आया। बताया गया कि युवती जब लाई गई थी तो उसकी हालत काफी खराब थी।

उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था पर परिवारवाले उसे घर लेते गए। बाद में कुछ लोगों के दबाव में पीड़िता और आरोपियों के परिवारवालों में समझौता हो गया। पीड़िता ने कई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


 सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। शिकायत मिली तो जांच की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें