फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दवा लेकर घर लौट रही महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप

Thu, 22 Mar 2018 10:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ कर बस में तोड़फोड़ की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दवा लेकर घर लौटने के लिए बस में सवार हुई महिला के संग मंगलवार की रात दस बजे के करीब बस के चार स्टाफ ने गैंगरेप किया। महिला के सूचना देने पर घटनास्थल के समीपवर्ती गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान खलासी को पकड़कर बस में तोड़फोड़ भी किया।
विज्ञापन


जान आफत में फंसते देख अन्य तीन आरोपी बस स्टार्ट कर भागने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही अन्य की तलाश में छापेमारी शुरू की।

इस दौरान बुधवार को अन्य आरोपी गाजीपुर जिले की पुलिस के सहयोग से दबोचे गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजी। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ने बताया कि मुख्य आरोपी खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अन्य की तलाश की जा रही है। गैंगरेप की शिकार महिला दो बच्चों की मां है। मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर से अलसुबह प्राइवेट बस वाराणसी जाती है, देर शाम को वापस आती है। मंगलवार को मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मोहम्मदाबाद गोहना से दवा लेने के बाद उसी बस में घर लौटने के लिए सवार हुई।

रात दस बजे के करीब बस गजियापुर पहुंची, इस पर महिला अपने घर न जाकर, गजियापुर के करीब मौजूद अपने मायके जाने लगी। बताया जाता है सभी यात्रियों के जाने के बाद जब महिला उतरने को हुई तो एक खलासी ने दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगे।  महिला ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए काफी अनुनय विनय किया, लेकिन दुराचारियों ने नही सुनी और सभी ने उसके साथ मुंह काला किया।

इसके बाद महिला जब बस से उतकर जाने लगी तो खलासी अमन उससे नकली सहानुभूति जताते हुए उसे घर पहुंचाने के नाम पर उसके साथ चला और सिवान में फिर से दुष्कर्म किया। 

पीड़िता की आपबीती सुन सब रह गए सन्न

इसके बाद खलासी ठंड लगने का हवाला देते हुए बस में रखे कंबल को लाने का बहाना कर बीच रास्ते से फरार हो गया। गैंग रेप की शिकार महिला घटनास्थल के पास मौजूद गांव पहुंचकर लोगों से आपबीती बताई।

इस घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित हुए गांव के लोग गजियापुर पहुंचकर पहले बस में तोड़ फोड़ किए। साथ ही आरोपी खलासी को दबोच लिया। इस बीच मौका देखकर अन्य आरोपी मय बस के साथ मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ली। साथ ही अन्य की तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस गाजीपुर जिले की पुलिस के सहयोग से तीन अन्य आरोपियों को मय बस के दबोची।

पुलिस मामले की रिपोट दर्ज कर पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजी। साथ ही डाग स्क्वायड को मौके पर ले जाकर घटनास्थल का मुआयना की। इस मामले में पीड़िता ने बस के चालक, कंडक्टर और दो खलासियों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ने घटना की पुष्टि की। सीओ ने बताया कि  मुख्य आरोपी अमन सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों को लेने के लिए टीम गाजीपुर रवाना हुई है। मेडिकल मुआयना के लिए पीड़िता को भेजा गया है।

गैंगरेप की घटना सरकार के दावों की खोल रही पोल

गैंगरेप
चलती बस में गैंगरेप के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव का कहना है कि अपराध नियंत्रण का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार के शासन में यह घटना सरकार के दावों की पाल खोलने के लिए काफी है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई तो पार्टी जनता के साथ खड़ी होगी।  बसपा जिलाध्यक्ष राजू कुमार का कहना है कि गजियापुर की घटना ने यह पुष्ट कर दिया कि सरकार का अपराध पर अंकुश का दावा कितना खोखला है।

गैंग रेप की घटना को लीपापोती करके केवल एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। तीन अन्य के विरुद्ध मामूली धाराएं लगाकर पुलिस ने अपनी मंशा जाहिर दी है।

उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने भी इस घटना की तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि यह घटना भाजपा शासन के अपराध मुक्त दावों के लिए आइना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सजगता से दबोचे गए आरोपी

चलती बस में महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद ग्रामीणों की सजगता व सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता से आरोपी दबोचे गए। मधुबन थाने की पुलिस ने घटना के बाद मौके से बस लेकर भागे तीनों आरोपियों से पकड़े गए आरोपी की मोबाइल से बात कराई। भाग रहे कंडक्टर को यह नहीं पता चला कि चालक पुलिस के कब्जे में है, और उसने अपनी सही लोकेशन उसे बता दिया। बस यहीं से पुलिस की राह आसान हो गई।

पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया, साथ ही अधिकारियों के दिशा निर्देश पर भाग रहे कंडक्टर व अन्य को पकड़ने के लिए दूसरे जिले की पुलिस का सहयोग ली। इसका नतीजा रहा कि घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।  वाराणसी से प्राइवेट बस जब गजियापुर पहुंची तो चट्टी के आसपास के लोग अपने घरो में सो चुके थे।

बस स्टाप पर सन्नाटा रहने और महिला को अकेली देख बस के कर्मचारियों के इरादे खतरनाक हो गए। इन सबने महिला के साथ मनमानी की। इसके बाद भी एक खलासी की दरिंदगी जाग उठी और उसने एक बार और शिकार बनाने की तरकीब निकाल ली। महिला से फर्जी सहानुभूति जताते हुए उसे उसके मायके तक सुरक्षित पहुंचा देने का झांसा देकर साथ हो लिया।

निर्जन स्थान पर पहुंचने के बाद उसने महिला से दुबारा दुष्कर्म किया और बस से कंबल लाने की बात कहकर वहां से भाग आया। उधर गजियापुर में महिला से रेप के बाद घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  

चौकी प्रभारी ने मौके पर पकड़े गए ड्राइवर के मोबाइल से बस लेकर भाग रहे कंडक्टर की मोबाइल पर बात कराई। रेप की घटना के बाद आक्रोशित गांव के लोग गजियापुर चट्टी पर धमक गए। पुरुषों महिलाओं ने आरोपियों की जमकर धुनाई भी कर डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें