फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, रात भर खेत में तड़पती रही पीड़िता

Tue, 03 Apr 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मौसा के घर जा रही किशोरी को रास्ते में अगवा कर दो युवकों ने गेहूं के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी रात भर खेत में तड़पती रही। यह वीभत्स घटना यूपी के जौनपुर में हुई।
विज्ञापन


किशोरी के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी रही। सोमवार को दो युवकों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 31 मार्च को शाम साढ़े छह बजे बगल के गांव बुढूपुर अपने मौसा के घर जा रही थी। रास्ते में उसी गांव के दो युवक बाइक से आए और उसे छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


दोनों उसे गेहूं के खेत में ले गए और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा जानकर छोड़कर भाग गए। किशोरी जब अपने मौसा के यहां नहीं पहुंची तो परिवार वाले चिंतित हुए और खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही

demo pic
सुबह किसी ने बताया कि गांव के ही दो युवकों के साथ उसे बाइक से जाते देखा गया है। परिवार वाले खोजते हुए गेहूं के खेत में पहुंचे तो किशोरी वहां बेहोशी की हालत में मिली। इस बीच उसे अस्पताल ले जाया गया।

किशोरी के आपबीती बताने पर परिवार वालों ने पुलिस चौकी सरायमोहद्वीनपुर को सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो परिजन दो अप्रैल को थाने पहुंचे और तहरीर दी। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बनाया।

तब जाकर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें