फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हंगामा, पथराव

Tue, 29 Mar 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
लोगों को हटाती पुलिस
विज्ञापन
मवईया स्थित एक हॉस्पिटल पर सोमवार को सुबह प्रसव के बाद महिला की मौत से नाराज परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वे सड़क पर उतर आए। अस्पताल के सामने करीब पंद्रह मिनट तक कादीपुर-पांडेयपुर मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की जीप पर पथराव किया। स्थिति अनियंत्रित होती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। बाद में परिवारवालों और अस्पताल प्रशासन के बीच समझौते के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन



चौबेपुर कमौली निवासी राजू यादव की पत्नी सुधा यादव (25) को प्रसव के लिए मवईया स्थित एक हॉस्पिटल में रविवार की शाम भर्ती कराया गया था। देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिवारीजनों ने बताया कि नार्मल डिलेवरी हुई। बाद में पेट में दर्द होने लगा। इस पर चिकित्सकों ने आपरेशन की बात कही। सोमवार की भोर में आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई।


इसकी जानकारी मिलते ही परिवारवाले हंगामे पर उतर आए। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामा और चक्काजाम के दौरान पुलिस को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हंगामा करने वालों को खदेड़ने के बाद हॉस्पिटल से एक चिकित्सक को भी पुलिस थाने ले गई। सुबह करीब आठ से दस बजे तक चला यह विवाद परिवारीजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच समझौते के बाद शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें