फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साथ में पी शराब, फिर फावड़े से हमला कर दोस्त को मार डाला, मौके पर पहुंचे लोगों के उड़े होश

Mon, 12 Feb 2018 10:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करते मृतक के परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को शराब के नशे में फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। घटना यूपी के मऊ की है।
विज्ञापन


जिले सरायलखंसी थाने के कहिनौर गांव निवासी दुर्गविजय राम (35) तथा शिवकुमार राम आपस में गहरे दोस्त थे। रविवार को दुर्गविजय शिवकुमार के साथ उसके ट्यूबवेल पर मौजूद था।

वहां पर दोनों ने खाना बनाकर एक साथ खाया इस दौरान दोनों ने शराब पी।नशा होने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर शिवकुमार ने दुर्गविजय के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ तीन प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


लहूलुहान होकर दुर्गविजय जमीन पर गिर गया। दुर्गविजय की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रही महिलाओं ने मौके पर पहुंची तो दृश्य देखकर अवाक हो गई। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

आरोपी के होश में आने पर होगा खुलासा

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या की जानकारी होते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल मय फोर्स मौके पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों प्राय: ट्यूबवेल पर ही भोजन बनाकर खाया पिया करते थे। घटना से पहले भी इन लोगों ने भोजन बना कर खाता पिया था।

उधर पति की मौत के बाद मृतक की पत्नी रीना (30) तथा पुत्र पवन (13) अरुण (8), पुत्री वर्षा (17) तथा शालू (14) रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

इस संबंध में सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि मृतक और हमलावर दोनों ही दोस्त थे और खाने पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई और एक ने फावडे से हमलाकर दिया। आरोपी के होश में आने पर उससे हमला करने के कारण की जानकारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें