फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमेरिकी डॉलर दिखाकर ठगी और लूट, तीन गिरफ्तार, तीन नोट भी मिले; चार नवंबर को दंपती से छिनैती हुई थी

Sat, 07 Nov 2026 06:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमेरिकी डॉलर दिखाकर ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 60 अमेरिकी डॉलर के तीन नोट भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने चार नवंबर को एक दंपती से एक लाख 20 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट करने वाले तीन अभियुक्तों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपी शेख रफीक और प्रमोद कुमार गाजियाबाद और मो. इब्राहिम उत्तर पूर्वी दिल्ली का र हने वाला है।

विज्ञापन


एसीपी प्रज्ञा पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ये ऐढ़े अंडरपास के पास किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में तीनों थे। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दो बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे भोले-भाले लोगों को कम कीमत पर अमेरिकी डॉलर देने का लालच देते थे। 

Trending Videos

वे उन्हें एकांत स्थान पर बुलाकर भारतीय रुपये लेकर धोखाधड़ी कर भाग जाते थे। 4 नवंबर को पांडेयपुर चौराहे के पास उन्होंने एक दंपती से एक लाख बीस हजार रुपये का थैला छीन लिया था। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले थे। 

लूटे गए रुपयों में से 25-25 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। अभियुक्तों के पास से कुल 46,005 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही 60 अमेरिकी डॉलर के तीन नोट भी मिले हैं। इसके अलावा, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शेख रफीक का है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त शेख रफीक का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रामपुर के कोतवाली थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। प्रमोद कुमार और मो. इब्राहिम के खिलाफ भी वर्तमान लूट का मामला दर्ज है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें