फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय गिरोह के चार सदस्य फंदे में

Sat, 20 Feb 2016 02:32 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चुराने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार की रात चौकाघाट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से ट्रक समेत बड़े वाहनों को चुराकर उन्हें बिहार में बेचते थे। गिरफ्तार किए गए चार सदस्यों में दो बिहार के हैं। पूछताछ के बाद सभी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस को सूचना मिली थी कि चार चोर चोरी की नियत से चौकाघाट क्षेत्र में मौजूद हैं। पुराना पुल चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुरुवार की रात छापेमारी कर बिहार के पटना, दानापुर निवासी परवेज अली, राजकिशोर, फूलपुर के पूरा रघुनाथपुर निवासी राज पटेल और शिवपुर के कांशीराम आवास निवासी राजेश वर्मा को  गिरफ्तार कर लिया।



पूछताछ में पता चला कि वह सिगरा में 2007 और पुरानापुल के पास 2014 में हुई ट्रक चोरी में शामिल थे। वाराणसी से ट्रक चुराने के बाद वह उसे बिहार के छपरा स्थित चैनपुरा में कबाड़ी खिताब मेहता के  यहां बेचते थे। पूछताछ में गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी पता चले हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें