फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में भाजपा नेता को मारी गोली, दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 21 Feb 2018 10:55 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता - फोटो : facebook
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार की शाम भाजपा नेता मुनील कुमार गुप्ता (40) को उनके घर के समीप उनके ही एक दोस्त ने गोली मार दी। ऑटो से आया हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही गोलगड्डा की तरफ भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी मुनील को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

गोली मुनील की पीठ के दाएं तरफ कंधे के समीप लगी और पसली से होते हुए आरपार कर गई है। घटना का कारण चार दिन पहले मुनील के दो दोस्तों से हुई कहासुनी और हाथापाई बताई गई है। पुलिस मुनील के भाई अनिल से मिली जानकारी के आधार पर आदमपुर क्षेत्र निवासी दो युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इनमें से एक शेरू को रात में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीलीकोठी निवासी बेचन गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटे मुनील बीते साल हुए नगर निकाय चुनाव में कटेहर वार्ड से भाजपा से पार्षद प्रत्याशी थे। चुनाव हार गए थे। मुनील अपने घर के भूतल में चाय की दुकान चलाते हैं और कोल्डड्रिंक सप्लाई का भी काम करते हैं।

मंगलवार की शाम सात बजे के लगभग मुनील अपने घर से नेशनल इंटर कॉलेज की ओर पान खाने निकले। घर से चंद कदम दूर पहुंचते ही उनके पीछे ऑटो से एक युवक उतरा और उन पर फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली मुनील के पीठ के दाएं तरफ कंधे के समीप लगी और पसली से होते हुए आरपार कर गई। गोली मारने के बाद हमलावर पैदल ही गोलगड्डा की ओर भाग निकला।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक मुनील के भाई अनिल ने बताया कि चार दिन पहले चाय की दुकान पर दो दोस्तों मौलाना और शेरू से सुनील की कहासुनी और हाथापाई हुई थी। मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया था।

उस दिन से मौलाना और शेरू दुकान पर नहीं आए। इस आधार पर पुलिस ने शेरू को हिरासत में ले लिया है। मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मुफ्त में खाना खिलाना बंद किया तो हुआ विवाद

पीलीकोठ में वारदात, ऑटो से आया था हमलावर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मुनील की मां गीता देवी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान समर्थकों और करीबियों के लिए घर पर खाने की व्यवस्था की गई थी। चुनाव खत्म होने के साथ ही मुफ्त में खिलाने की व्यवस्था बंद कर हम लोग अपने कामकाज में जुट गए। इसी बात से मुनील के दोस्त मौलाना और शेरू नाराज थे और चार दिन पहले झगड़ा हुआ था।


मुनील को गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंची पत्नी रोली का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, मुनील के बड़े बेटे कृष, बेटी अनन्या और छोटू को परिवारीजन संभाले हुए थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दुकानों और पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी थी। उधर, गोली आवाज सुनाई देते ही इलाके की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें