फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान फायरिंग, छह घायल, सत्रह लोग हिरासत में 

Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जलाई गई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख खुटहन सरयू देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में गाली-गलौज के बाद पथराव और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन


भगदड़ के बीच कुछ लोगों ने प्रतापगढ़ सांसद के खेमे की एक स्कापियो में आग लगा दी और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। पथराव में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र सिंह ललई व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, आगजनी, हवाई फायरिंग और महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर, कड़ी सुरक्षा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में 67 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें से 66 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में और एक सदस्य ने विरोध में मतदान किया। खुटहन ब्लाक में 109 बीडीसी हैं जिसमें एक विदेश में हैं।

ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान होना था। इसके लिए ब्लाक मुख्यालय के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था।

प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह और उनके पुत्र पूर्व प्रमुख रमेश सिंह तकरीबन 70 से अधिक बीडीसी संग 16 गाड़ियों का काफिला ले कर आ रहे थे। सवा 11 बजे के करीब काफिला तिघरा चौराहे से आगे बढ़ा तो सरयू देवी के समर्थकों ने मार्ग में ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद सरयू देवी के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने मोर्चा संभाला और हवाई फायरिंग की तो दूसरे पक्ष से भी फायरिंग की जाने लगी।

तभी दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान अफरातफरी और भगदड़ में पथराव से बीडीसी अमिला गौतम, सुनील कुमार, सीमा सिंह तथा सरोज गिरी, प्रतापगढ़ के सांसद का गनर राकेश मिश्र, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह का निजी गनर रामशृंगार यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

फोर्स और पीएसी बुलाई गई

विधायक शैलेन्द्र यादव ललई व डीएम के बीच होती बहस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कुछ लोगों ने प्रतापगढ़ सांसद के खेमे की एक स्कार्पियो में आग लगा दी और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और पुलिस अधीक्षक केके चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पूूरे जिले की फोर्स और पीएसी बुला ली गई।

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था। जहां ब्लाक प्रमुख सरयू देवी की तरफ से पूर्व मंत्री एवं शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू जमे थे।

वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों की तरफ से प्रतापगढ़ सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र रमेश सिंह, एवं पूर्व सांसद उमाकांत यादव, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र आदि भी इधर-उधर डेरा डाले हुए थे।

पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि पथराव, तोड़फोड़ में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अपनी तरफ से उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। इसके अलावा भी कोई तहरीर देगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हवाई फायरिंग नहीं की। पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने बताया कि एसओ राममूर्ति की तहरीर पर खुटहन थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र सिंह ललई व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू सहित 8 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, आगजनी, हवाई फायरिंग और महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें