फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह के खिलाफ मुकदमा, अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में केस दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
samajwadi party - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह के खिलाफ सोमवार की रात शिवपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने 15 नवंबर को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।

अधिवक्ता के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत परंपरा के अनुसार जीवन जी रहे हैं। वह गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर हैं जो सनातन धर्म के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की जगह अजय सिंह बिष्ट नाम लिखते हैं। ऐसा करके वह संतों और उनकी परंपराओं के साथ ही सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों का मखौल उड़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें