फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Aug 2019 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी कर दी। पत्रकार ने मंगलवार को इसकी शिकायत घोरावल कोतवाली में की थी। इसके बाद बुधवार को थाने में संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घोरावल पुलिस थाना प्रभारी सीपी पांडे ने पुष्टि की कि पत्रकार की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को जब प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंचीं तो उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे थे। वहां कुछ पत्रकारों ने प्रियंका से सवाल किया।

ये भी पढ़ें : अंधविश्वास : किशोरी ने सांप को माना अपना पति, बोली- उसी ने मांग में डाला सिंदूर
विज्ञापन


इस दौरान एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब प्रियंका से अनुच्छेद 370 पर सवाल किया तो उनके सामने ही उनका निजी सचिव संदीप सिंह पत्रकार पर भड़क गया। उसने कहा कि तुम लोग बीजेपी से पैसा लेकर सवाल पूछ रहे हो।

Trending Videos
विज्ञापन

यह कहकर उन्होंने पत्रकार और उनके कैमरामैन को धक्का देना शुरू किया। जब पत्रकार ने इस बदसलूकी का विरोध किया तो उसने ठोक दूंगा, बजा दूंगा की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद मंगलवार शाम को पत्रकार नीतिश पांडेय ने घोरावल कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रियंका के निजी सचिव पर बदसलूकी करने और धमकी देने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : पॉप सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ थाने में शिकायत, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचीं। यहां पर उन्होंने 17 जुलाई को हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों के पीड़ितों का हालचाल जाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें