पिता ने लगाया बड़ा आरोप :
खालिद के पिता जुल्फिकार का आरोप है कि मुंह पर गमछा बांधकर आए कुछ बदमाश उससे जय श्री राम का नारा बुलवा रहे थे। इसका उनके बेटे ने विरोध किया तो दबंगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
ये था मामला :
जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के छत्तेम गांव के नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी खलीद अंसारी (17) नौवीं का छात्र है। किशोर के अनुसार वह रोज सुबह टहलने निकलता था। रविवार को वह छतेमपुर गांव के समीप पहुंचा था कि मुंह पर गमछा बांधे चार युवक आए और उसे पकड़ लिया। चारों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर भागा। आसपास के लोगों ने उस पर चादर डाल कर बचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए कस्बे में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।