बनारस में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक कलियुगी सौतेला बाप एक महीने से बेटी के साथ डरा-धमका कर रेप कर रहा था।
15 वर्षीय किशोरी ने अपने सगे भाई के साथ थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने दुराचार सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत एक मुहल्ले निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि बीते एक माह से उसका सौतेला पिता उसे धमका कर दुराचार कर रहा है। मां और भाई की गैर मौजूदगी में सौतेले पिता घर पर आता है और डरा-धमका कर दुराचार करता है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मेडिकल मुआयना के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।