फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत, मासूम बोली- गलत काम करते थे पापा

Tue, 12 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के एक थाने में बाप और बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सात वर्षीय बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम भेजी गई।
विज्ञापन


बीएचयू परिसर में रहने वाली सीनियर रेजीडेंट ने पुलिस को बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी 23 मार्च को अपने पिता के पास हल्द्वानी गई थी। 30 मार्च को हल्द्वानी में कॉर्डियोजॉजिस्ट पति ने फोन कर कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ, मैं इसे नहीं रखूंगा। 

तीन अप्रैल को वो हल्द्वानी गई और बेटी को लेकर वापस आई। घर आने पर बेटी बेहद सहमी रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। लगातार यही सिलसिला जारी रहा तो बेटी से काफी पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ पापा गलत काम करते थे और विरोध करने पर मारते-पीटते थे।
विज्ञापन


सीनियर रेजीडेंट ने इस संबंध में पति को फोन कर पूछा तो उसने कहा कि अगर किसी को कुछ भी इस संबंध में कहोगी तो मां-बेटी को जान से मार देंगे। इसके साथ ही पति रोजाना फोन कर धमका रहा है।

सीनियर रेजीडेंट ने बताया कि घटनाक्रम से भयभीत होकर उन्होंने खुद और बेटी की सुरक्षा के लिए उन्होंने मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को हल्द्वानी रवाना किया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें