फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पिता ने बेटे की कॉपी-किताबों में आग लगाई

Tue, 09 Jul 2019 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता ने बेटे की किताबों, कॉपी और बैग में आग लगा दी।
विज्ञापन

शराब की लत बहुत बुरी होती है और आदमी सोचने-समझने की शक्ति खो देता है। कुछ ऐसा ही वाराणसी के कुंभापुर गांव में हुआ। शराब पीने के लिए परिजनों ने पैसा नहीं दिए तो युवक ने अपने बेटे के स्कूल बैग और कॉपी-किताबों में आग लगा दी।

विज्ञापन


युवक की करतूत से गुस्साए परिजनों ने सौ नंबर पर फोन किया तो बड़ागांव थाने की पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सोमवार को उसका चालान कर दिया। बड़ागांव थाना अंतर्गत कुंभापुर गांव निवासी युवक रविवार की रात परिजनों से मांग रहा था।

परिजनों को उसकी शराब पीने की आदत के बारे में पता है, इस वजह से उन्होंने उसे पैसा देने से मना कर दिया। इससे गुस्सा कर आशुतोष ने अपने बेटे के बैग, किताब और कॉपी में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर बड़ागांव महेश पांडेय ने बताया कि आशुतोष को समझाया गया है और उसका चालान किया गया है। उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ और दोबारा शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें