फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास, 26 साल से जमीन पैमाइश नहीं होने से था परेशान; फिर आश्वासन

Fri, 20 Nov 2026 08:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

कलक्ट्रेट में सोमवार को एक किसान ने जमीन की पैमाइश नहीं होने से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़कना शुरू किया, तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे डीएम कार्यालय ले जाया गया। एसडीएम ने तीनों पक्षों को बुलाकर 26 साल पुराने जमीन विवाद का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 साल से जमीन की पैमाइश और सीमांकन नहीं होने से क्षुब्ध किसान नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचाया। किसान का आरोप है कि वह बीते 26 साल से जमीन की पैमाइश, बैनामा और कब्जे से जुड़े विवाद के समाधान के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन




सदर तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय गांव निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार, उन्होंने हरिश्चंद्र मिश्रा से साल 2000 में 14.7 एयर जमीन का बैनामा कराया था। इसी गांव में निजामुद्दीन ने 25 एयर भूमि बैनामा कराकर मकान बना लिया। खाली भूमि के समायोजन को लेकर दोनों लोगों में विवाद हो गया। तहसील स्तर पर दो बार पैमाइश भी हुई। लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। नरेंद्र बहादुर सिंह पैमाइश कराने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि लेखपाल, कानूनगो उनसे संतुष्ट नहीं हैं, इसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित का कहना है कि प्रशासन दोनों पक्षों को संतुष्ट करें। पीड़ित ने इसे लेकर दो नवंबर को भी प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि पूर्व डीएम ने मामले के समाधान के लिए तीन बार एसडीएम को फोन किया, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। शुक्रवार को आत्मदाह के प्रयास के बाद एसडीएम ने उन्हें बुलाया। उन्होंने सभी पक्षों को बैठक के लिए बुलाकर विवाद का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
प्रकरण संज्ञान में है। मामला सिविल कोर्ट में लंबित होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, शनिवार को सभी पक्षों को बुलाया गया है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी
विज्ञापन

इस साल हुई इस तरह की तीसरी घटना
19 अगस्त को बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों ने जमीन विवाद नहीं सुलझने पर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया था।

21 अक्तूबर को बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी रीना निषाद अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उन्होंने खुद और बच्चों पर डीजल उड़ेल लिया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, वकीलों और एलआईयू टीम ने समय रहते हस्तक्षेप कर सभी को बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें