फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में विस्फोटक के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार 

Sat, 09 Feb 2019 10:22 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
मिलीं विस्फोटक सामग्रियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी और मिर्जापुर में डेटोनेटर मिलने का मामला अभी सुलझा ही था कि यूपी के सोनभद्र में विस्फोटक पदार्थ का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने छापेमारी में कर एक महिला को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे डूमरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने डॉयल 100 को सूचना दिया कि अनवर मस्तान के घर के सामने जायलो कार खड़ी है। उसमें विस्फोटक सामग्री रखा हुआ है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने कार की जांच किया तो उसमें विस्फोटक पदार्थ मिला।

कुछ ही देर बाद दुद्धी एसडीएम रामचंद्र यादच और सीओ अभिषेक सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने अनवर मस्तान के घर की तलाशी ली। सीओ ने बताया कि कार में रखी सफेद बोरी को खोलकर देखा गया तो 200 पैकेट में तरल विस्फोटक पदार्थ मिला।
विज्ञापन


घर के पीछे लगभग 20 मीटर दूरी पर स्थित कूप के पास अलग-अलग बोरी में एक्सटेंडर थिन डाइवायर 2 बंडल, 249 डेटोनेटर फ्यूज लगा, एक ब्लास्टिंग बॉक्स, एक किलोग्राम एक्सप्लोसिव पाउडर समेत अन्य विस्फोटक सामग्रियां मिली।

उन्होंने बताया कि कोतवाल विनोद यादव की तहरीर पर पकड़ी गई शमीमा खातून, उसके बेटे बेलाल खां और फरार अनवर मस्तान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से विस्फोटक पदार्थ कहां से लाए थे और उसका प्रयोग कहां करने वाले थे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कहा कि फरार आरोपी की पकडने के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें