फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधक बन रहे मासूम की सिर कूंचकर हत्या

Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
बच्चे की मां को थाना ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में एक मासूम अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया। रात में सो रहे आठ वर्षीय बालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लिया। वहीं पूछताछ के लिए मृतक की मां को हिरासत में ले लिया। मृतक के चाचा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी सुभाष यादव ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है। उसकी पत्नी संतरा देवी अपने पुश्तैनी मकान में पुत्र प्रवीण कुमार यादव उर्फ अमन (8) के साथ गुरुवार की रात सोई हुई थी।

सुबह संतरा देवी ने दूसरे मकान में सोए अपने देवर और सास-ससुर को जगाकर बताया कि देर रात 12 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और प्रवीण की हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी सोमेन वर्मा, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और जमानिया सीओ आरबी सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल से खून के धब्बे को साफ करने की कोशिश की गई थी। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मामला मां के अवैध संबंधों का है। जल्द ही इसका पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें