फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल की शराब का पूर्वांचल में धंधा

Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब धड़ल्ले से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में बेची जा रही थी। तस्करों और शराब के बड़े कारोबारियों के गठजोड़ से यह गोरखधंधा चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने इसका भंडाफोड़ करते हुए रविवार को बड़ागांव से उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी।
विज्ञापन


एक ट्रक और सफारी में लदी शराब की 51264 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का खुलासा सीओ बड़ागांव प्रशिक्षु आईपीएस आशीष तिवारी ने सोमवार को पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में प्रेस कांफ्रेंस  कर किया।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वाराणसी में शराब तस्करों का गिरोह का सक्रिय है। पंजाब और हरियाणा में बनी शराब अवैध रूप से यहां बेची जा रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने बड़ागांव के पतेर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक और सफारी गाड़ी में लदी 51264 बोतल शराब बरामद की। मौके से प्रतापगढ़ के आसपुुर देवसरा निवासी नितिन मिश्रा, पंजाब के बरनाला निवासी सुखविंदर, सुखदेव और बड़ागांव के औसानपुर निवासी राहुल शुक्ला को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि ट्रक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाया गया था। आरोपियों से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद की गई।
विज्ञापन



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बड़ागांव के नेमाइच निवासी प्रकाश पांडेय और बबलू पांडेय के माध्यम से चंडीगढ़ के नैना प्रीमियम व्हिस्की रॉक एंड स्टार्म बॉटलर्स प्रा. लि. से शराब मंगाते थे। शराब लाने के लिए सुखविंदर के ट्रक का इस्तेमाल होता था। इसे पिंडरा के मीराशाह में शराब ठेकेदार सुभाष जायसवाल, बड़ागांव के राजेश यादव, शिवपुर के पवन चौबे, अमित सोनकर समेत मिर्जापुर, चंदौली समेत अन्य जिलों में बेचते थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी एसपी सिंह, एसआई अतुल नारायण सिंह, राजीव रंजन उपाध्याय, बृजेश सिंह, राजीव सिंह, एसओ बड़ागांव शशिभूषण राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें