फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दरोगा की बेटी को चाकू मारा

Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की हेडगेवार नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम तीन बदमाशों ने घर में घुसकर आरपीएफ  के उप निरीक्षक काशीनाथ मिश्रा की बेटी अर्चना मिश्रा (24) को चाकू मार दिया। बदमाश ने उसके पेट पर चाकू से दो वार किए। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक कार से आए थे। गेट को धक्का देते हुए अंदर घुसे। अर्चना गेट के पास ही खड़ी थी। उस पर हमला करने के बाद तीनों भाग गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 काशीनाथ मिश्रा डीरेका के आरपीएफ  में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर पर मौजूद रिश्तेदार रौनक और आसपास के लोगों ने बताया की शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर आकर रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। कार से एक युवक बाहर निकला और मेन गेट फांद कर अंदर घुसा। अंदर के दरवाजे को धक्का देकर दरवाजे की कुंडी खोल दी और अंदर घुस गया। काशी विद्यापीठ से बीएड की छात्रा अर्चना मिश्रा दरवाजे के पास ही खड़ी थी। युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद वह बाहर की ओर भागा और कार में बैठकर अपने साथियों के साथ भाग निकला।

परिवार वाले आनन-फ ानन ने अर्चना को डीरेका अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर मंडुवाडीह पुलिस पहुंची थी। छात्रा के पिता काशीनाथ मिश्रा इस समय मुंबई गए है। सीओ भेलूपुर अखिलेश सिंह का कहना है कि छात्रा से अर्चना ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है। पिता से बात हुई है, वह शनिवार की सुबह पहुंचेंगे। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें