फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड में एक और गवाह बयान से मुकरा, धनन्जय सिंह हैं आरोपी

Fri, 19 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरूवार को एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया। अभी तक मामले में कुल छह गवाह अपने बयान से मुकर चुके है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, एक अप्रैल 2010 की सुबह बेलाव घाट पर संजय निषाद व नंदलाल निषाद की ठेकेदारी के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था।

मामले में पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दिया था। बाद में सीबीसीआईडी ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। एडीेजे प्रथम एमपी सिंह की अदालत में मामले में विचारण चल रहा है।
विज्ञापन


गुरूवार को गवाह वीरेंद्र प्रताप ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराया जिसमें उसने घटना देखने और आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। अभी तक मामले में अभियोजन पक्ष से छह गवाहों का बयान दर्ज कराया जा चुका है। इस मामले में 16 जून की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें