फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिव्यांग महिला की सरिया से वार कर हत्या, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 09 Sep 2020 12:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ओबरा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में मंगलवार की रात एक दिव्यांग महिला की सरिया से वार कर हत्या कर दी गई। चीख पुकार सुन ग्रामीण पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य आरोपी मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ओबरा कोतवाल शैलेष राय के अनुसार मझौली गांव की संत कुमारी(30) पुत्री राम दुलारे अपने पति से अलग रहती थीं। उनके दो बच्चे भी हैं।


मंगलवार की रात वह अपने आवास में 11 साल की बेटी के साथ सो रही थीं। इसी दौरान उनके आवास में उसी गांव के दो लोग घुस गए। दोनों ने संत कुमारी पर सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में संत कुमारी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला होने पर चीख पुकार सुन आसपास के लोग जग गए। ग्रामीणों ने एक आरोपी को तो पकड़ लिया, लेकिन दूसरा फरार हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से भाग निकले एक अन्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें