फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए मां कुर्बान: चार पहिया की चपेट में आने से मौत, सड़क पर दौड़ी थी मासूम; वाहन लेकर चालक भागा

Wed, 11 Nov 2026 05:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

बेटी को सड़क पर दौड़ता देख अचानक चार पहिया वाहन सामने आ गया। उसे बचाने के लिए मां ने बेटी को आगे धकेल दिया, लेकिन खुद वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में मां हिना की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी सास और बेटी को लेकर गिराई के पास क्लिनिक में दवा लेने गई थी।
विज्ञापन
हिना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली के गिराई के पास बुधवार को एक ऐसी घटना हुई। जिसने सबको मर्माहत कर दिया। सड़क पार कर रही बेटी को बचाने में मां ने अपनी जान गंवा दी। 32 वर्षीय चुड़िहारी मोहाल निवासी हिना ने सड़क पर दौड़ी बेटी को बचाने में अपनी जान गंवा दी। वह सड़क पर दौड़ी बेटी के सामने अचानक वाहन आने पर धक्का देकर आगे गिरा दिया और खुद वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल मां हिना की मौत हो गई।

विज्ञापन


गोपीगंज नगर के चूड़िहार मोहाल निवासी दानिश की बाजार में ही एक छोटी चूड़ी आदि की दुकान चलाते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी हिना (32) अपनी सास मुन्नी और चार साल की बेटी गुड़िया उर्फ बेबी को लेकर गिराई पावर हाउस के पास स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। 

घटना की प्रत्यक्षदर्शी रही हिना की सास मुन्नी देवी ने बताया कि गिराई पावर हाउस के पास ऑटो से उतरने के बाद सभी लोग सड़क पार करने जा रहे थे। इस बीच अचानक उनकी पोती गुड़िया सड़क पर भागी। इस बीच एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उधर से निकल रहा था। अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ी हिना ने बेटी को तो धकेल दिया, लेकिन खुद चार पहिया की चपेट में आ गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में छाया मातम

इस बीच टक्कर मारने वाला वाहन मौका देखकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हिना को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ हिना की अचानक मौत से पति, बेटी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत से मासूम बेटी के सिर से ममता का साया उठ गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अंतिम संस्कार कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हो सकी है। अगर इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो संबंधित वाहन की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें