वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मौके से दो चिलम, कागज के गिलास, अंग्रेजी शराब की बोतल खाने के समान की थैली बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।