फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने को लेकर दलितों और सवर्णों के बीच हिसंक झड़प, आठ घायल

Tue, 10 Oct 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर/वाराणसी
विज्ञापन
यूपी 100
विज्ञापन
जौनपुर के करदहा गांव में क्रिकेट खेलने में बच्चों के बीच हुआ विवाद बाद में दलितों व सवर्णों के बीच खूनी संर्घष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दलितों ने पुलिस पर निष्क्रियता  का आरोप लगाते हुए फूलपुर क्षेत्र के विन्दा गांव मोड़ के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दलितों व सवर्णों के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट हो गई थी। इससे दलित नाराज थे।

शनिवार को ही अनिल सिंह दलित बस्ती की तरफ स्थित अपना खेत देखने गए, जहां दलितों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे सवर्ण आक्रोशित हो गए।

बताते हैं सोमवार को सुबह पिटाई करने वालों में से एक का पिता सवर्ण बस्ती की तरफ किसी कार्य से आया था, जिसको अनिल सिंह के पुत्रों ने पीट दिया। जब इस बात की जानकारी दलित बस्ती के लोगों को हुई तो वह एकजुट होकर सवर्ण बस्ती  की तरफ गए। जहां सवर्णों व दलितों में जम कर मार पीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों की पुलिस पहुंची तब शांत हुआ मामला

यूपी 100 - फोटो : amar ujala
मारपीट में एक पक्ष से रामधनी, अजित, अनिल, डिम्पल घायल हो गये। इनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष से अनिल सिंह, रोशन सिंह, पवन सिंह, मदन सिंह घायल हो गए। दलितों ने चार सवर्णो के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।

तहरीर के बावजूद कार्रवाई न होने पर दलितों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए सुबह सोमवार 10 बजे फूलपुर थाना क्षेत्र के विन्दा गांव मोड़ पर राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर फूलपुर व जलालपुर पुलिस पहुंच गई ।

वहां ग्रामीणों को समझा बुझा कर पुलिस ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मामले में जौनपुर एसपी केके चौधरी ने कहा कि  वर्ग संघर्ष नहीं है। दलित पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें