फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु के पैसे चुराने वाली सिपाही निलंबित

Thu, 15 Dec 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए आई महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु के पर्स से दस हजार रुपये चुराने वाली चंदौली की महिला कांस्टेबल को आज निलंबित कर दिया गया। चंदौली की पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला कांस्टेबल शर्मिला कौशल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को शर्मिला कौशल ने चेकिंग के दौरान महिला श्रद्धालु के पैसे चुरा लिए थे। मामले में श्रद्धालु के आरोप पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। फुटेज में मामला सही निकलने पर कांस्टेबल ने रुपये लौटा दिए। बाद में कांस्टेबल को चंदौली में उसके मूल तैनाती स्थल पर रवाना करने के साथ ही उसके निलंबन की संस्तुति की गई थी। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार दोपहर विश्वनाथ मंदिर आया था। मंदिर के प्रवेश द्वार पर महिला श्रद्धालुओं की चेकिंग कांस्टेबल शर्मिला कौशल कर रही थी। चेकिंग कराकर आगे बढ़ते ही एक महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि उसका 10 हजार रुपया सिपाही शर्मिला कौशल ने निकाल लिया।
विज्ञापन


महिला ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ा तो पाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। फुटेज में स्पष्ट हुआ कि शर्मिला कौशल महिला श्रद्धालु के पर्स से रुपये निकाल रही है।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानवापी सुरक्षा शशिकांत तिवारी ने बताया कि शर्मिला से श्रद्धालु को रुपये वापस करा दिए गए हैं। वह चंदौली में तैनात थीं और ज्ञानवापी ड्यूटी से संबद्ध थीं।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें