वाराणसी के कैंट पुलिस थाने में पॉप सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ में शिकायत की गई है। शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट सचिव इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन ने की है। हार्ड कौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है।
शिकायत में आरोप है कि हार्ड कौर नामक पंजाबी गायिका अपने फेसबुक पर लगातार भारत विरोधी पोस्ट डाल कर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सरकार के खिलाफ जनभावनाओं को भड़काने का काम कर रही हैं। साथ ही आरोप है कि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध भड़काने का षड्यंत्र रच रही है।
ये भी पढे़ं : आजमगढ़ : शार्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख
हार्ड कौर द्वारा लगातार इस तरह के पोस्ट करके भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। उनका यह कृत्य मानहानिकारक, राष्ट्रद्रोह प्रकृति का और धार्मिक सद्भावना बिगाड़ कर दंगा करवाने की साजिश कर रही हैं।