फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनाइजर हत्याकांड: शूटरों की गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर और बिहार पहुंची पुलिस, संदिग्धों से पूछताछ जारी

Fri, 29 Aug 2025 05:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में करोड़पति कॉलोनाइजर की हत्या मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। इनकी पहचान के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक महेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काॅलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें गाजीपुर से बिहार तक दबिश दे चुकी है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गाजीपुर के बदमाश योगेंद्र यादव ने तीन शूटरों को हत्या के लिए तैयार कराया था। उसे अब जेल भेज दिया गया है। ऐसे में कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ हुई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश तीन बदमाश सामने आए हैं। सिंहपुर के अरिहंत नगर काॅलोनी की ओर आने जाने वाले मार्ग पर सभी सीसी फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान हुई है। 
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी स्थित मकान से सुबह रोजाना की तरह महेंद्र गौतम अपनी बाइक से अरिहंत नगर काॅलोनी में प्लाटिंग की जमीन पर जाने के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

हत्या के बदले शूटरों को मुंबई में प्लाॅट देने पर बनी थी सहमति
प्रापर्टी डीलर योगेंद्र यादव उर्फ फैंटू ने अपने गाजीपुर के पूर्व परिचित आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक को पांच लाख रुपये में सुपारी दी। 50 हजार रुपये नकद दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद 4.50 लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी। 

योगेंद्र ने तय की थी हत्या की योजना
एडीसीपी नीतू ने बताया कि कर्ज के बोझ तले दबे आरोपियों ने महेंद्र गौतम को रास्ते से हटाने के लिए पांच अगस्त को सिंहपुर में ही हत्या की योजना बनाई। गाजीपुर से शूटर भी पहुंचे और उन्हें महेंद्र गौतम की पहचान कराई गई। तब से शूटर महेंद्र गौतम की रेकी कर रहे थे। शूटरों को मुंबई में प्लाॅट देने पर भी बात बनी थी। शूटरों के 4.50 लाख रुपये लेने के लिए मुंगेर का असलहा तस्कर मुकीम भी सारनाथ आया हुआ था, जिसे फरीदपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें