फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग में कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी, गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका क्षेत्र के  एक कॉलोनी में मंगलवार की रात एक कोचिंग सेंटर में कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी की गई। कोचिंग का समय पूरा होने के बाद छात्राओं के लौटते समय शिक्षक ने कक्षा आठ की एक छात्रा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसके साथ छेड़खानी की गई। छात्रा ने विरोध स्वरूप शिक्षक को पेन धंसा दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने पिटाई के बाद शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।
मूल रूप से बिहार के भभुआ निवासी देवेश मिश्रा लंका क्षेत्र स्थित कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसी मकान में वह कोचिंग भी चलाता है। कॉलोनी समेत आसपास के  मोहल्ले के छात्र और छात्राएं वहां पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब आठ बजे छात्राएं कोचिंग पढ़ने के बाद जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान देवेश कॉलोनी की एक छात्रा का हाथ पकड़ उसे अपनी तरफ खींचने लगा।
छात्रा ने उसे उसके पैर में पेन धंसी दी और साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में उसके घरवाले भी पहुंच गए। उसकी जमकर पिटाई की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

एसओ लंका संजीव मिश्रा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें