फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कक्षा आठ की छात्रा से गैंगरेप

Tue, 20 Dec 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
पड़ोसी दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश भर में अपराध  थमने  का नाम नहीं ले रहा है। इस बार एक नाबालिग दिनदिहाड़े वहशीपन का शिकार हुई है। मंगलवार को आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दिनदिहाड़े गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


नाबालिग कक्षा आठ की छात्रा (15)  है जो मंगलवार दिन के 11 बजे अपने घर से कुछ लेने के लिए  दूकान पर जा रही थी।  उसी दौरान नाबालिग को दो लोगों ने अगवाकर पास के सुनसान मकान में गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे हाथ-पैर को दुपट्टे से बांध दिया था। पीड़िता की चीख सुनकर मकान मालिक पहुंचे लेकिन इससे पहले दोनों आरोपी भाग निकले थे।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोस के रहने वाले हैं।  पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता की चीख पुकार सुनकर मकान मालिक वहां पहुंचे लेकिन इससे पहले दोनों भाग निकले। छात्रा घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती बताई।

जानकारी होने पर परिवारवाले पीड़िता को लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आजम और सेहराम के विरुद्ध अपहरण और बंधक बनाकर बलात्कार करने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें