फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी, परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, चार घायल

Sun, 18 Aug 2019 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात आठ बजे किशोरी के साथ छेड़छाड़ और कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुस कर मारपीट की। मारपीट में गर्भवती महिला सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तो वहीं दूसरे पक्ष का का भी शख्स घायल हो गया है, जो अभी फरारि है। घायलों को जिले के राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव शनिवार रात आठ बजे किशोरी किसी काम से घर के बाहर दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इस बीच उधर से गुजर रहे किशोरी के भाई ने विवाद होते देखा तो बीच-बचाव किया और घर चला आया।

ये भी पढ़ें : पुलिस और बदमाशों में जमकर हुई मुठभेड़, दो को गोली लगी, दो हो गए फरार
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे पक्ष के युवक इकट्ठे होकर लाठी-डंडे लेकर पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में पीड़िता के घर के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। पीड़ित पक्ष के लोगों को सिर में चोटें आई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और घायलों को पीपी सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार 12 अगस्त को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। इसकी तहरीर थाने में दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि यदि उस समय पुलिस कार्रवाई करती तो मारपीट की घटना नहीं होती। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिले सपा नेता ब्यासजी, बोले- शासन-जिला प्रशासन की मिलीभगत से हुई घटना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें