फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चुनाव प्रचार के दौरान चली कुर्सियां-मुक्के

Wed, 04 Sep 2019 07:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। परिसर में पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से अफरा-फरी का माहौल रहा। घटना में एक छात्र को चोट आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में सत्र के शुरुआत से ही चुनावी सरगमी बढ़ी हुई है। परिसर और उसके आसपास दीवारों पर चुनावी पोस्टर चस्पा करने के साथ ही छात्रनेता अभी से ही छात्रों से वोट की अपील करने में लगे हैं। प्रशासनिक भवन के पास चार पहिया गाड़ियों के साथ छात्रनेता अपने समर्थकों संग पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : फॉलोवर आत्महत्या : पत्नी बोली - थाने में पति से कहते थे, सही से काम करो नहीं तो बीवी से करवाएंगे
विज्ञापन


बुधवार को भी चुनावी प्रचार-प्रसार चल रहा था। इसी बीच पुलिस चौकी के पास किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में पहले कहासुनी शुरू हुई, बाद में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने मारने के लिए कुर्सियां उठा ली जबकि दूसरी ओर से मुक्का चल रहा था।

विज्ञापन

यह सब चल ही रहा था कि वहां खड़े एक छात्र ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में भी पुलिस चौकी के पास कुर्सिया चलाते लोग दिख रहे हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें : यूपी : टीएसआई की दरियादिली, चाय बेचने वाले बच्चे को स्कूल में दिलाया एडमिशन

कुलानुशासक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि मारपीट की घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसमें शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई बाहरी की पहचान होती है तो उस पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें