फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : दूध गरम करते वक्त गैस में लगी आग, बच्चे की मौत और मां अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Sep 2019 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान अपने घर की रसोई में दूद उबाल रही महिला की साड़ी में आग लग गई। इससे महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद दोनों को नजदीकी निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना से मर्माहत बाजारवासियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के आवाहन पर अपनी दुकानें बंद कर दी। करीब तीन बजे सुबह में पुनवासी जयसवाल की पत्नी प्रीती जयसवाल(24) बुधवार सुबह भूख से बच्चे के रोने की आवाज पर नींद से उठीं और उसे गोदी में लेकर किचन में जाकर दूध उबालने के लिए लाइटर से गैस जलानी चाही, गैस नहीं जली तो वह दूसरे कमरे से माचिस लेकर आई।

जैसे ही माचिस जलाई रेगुलेटर खुला रहने से आग लग गई और उसकी साड़ी में भी लग गई। वह जलने लगी तो अपने बचाव मे चिल्लायी। गहरी नींद से जागे परिजन दौड़कर किचन मे पहुंचे और किसी तरह आग को बुझा दिया। लेकिन तब तक महिला व मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मां और बच्चे को लेकर जौनपुर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां की गम्भीर हालत को देखकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें