फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : कार की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन मालिक व उसके परिजनों को पीटा

Thu, 08 Aug 2019 09:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले में कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बनकटा, सीतापुर अस्पताल के पास गुरुवार दोपहर कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी मालिक व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मां काली मंदिर त्रिमुहानी पर लोगों ने दोपहर एक बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। भीड़ को समझा-बुझाकर चार बजे जाम समाप्त कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फिर से लोगों ने शाम पांच बजे शव को सड़क पर रख जाम कर दिया और मुआवजा की मांग के साथ ही अन्य मांग करने लगे। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीतापुर अस्पताल के पास लाटघाट बनकटा जाने वाले मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर बैक करते समय मंदिर के पास खेल रहा टेलू रावत(5) पुत्र श्रवण रावत चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पुजारी का लड़का कार चला रहा था। बच्चे के घायल होने की सूचना पर रावत बस्ती के दर्जनों महिला-पुरुष ने पुजारी परिवार पर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मां काली मंदिर त्रिमुहानी पर जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे, सीओ सिटी एके सिंह, फेफना एसओ शशिमौलि पांडेय, कोतवाल विपिन सिंह समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। शाम सात बजे जाम करने वालों को समझा बुझाकर पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें