फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः महिला डांसर से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में पथराव, 20 गिरफ्तार, पीएसी तैनात

Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही में तीन दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में महिला डांसर से छेड़छाड़ को लेकर उपजे विवाद ने शनिवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया। ईद के दिन दोनों समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू पा लिया गया। दोनों पक्षों से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में एहतियान पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।

नई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत फत्तूपुर अमरौना गांव में दलित बस्ती के रामजीत गौतम के घर में 13 जून को जौनपुर के भवानी ठाठर गांव से बारात आई थी। रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था, जिसमें गांव के युवक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों का आरोप है कि पड़ोसी मुहल्ले के एक अन्य समुदाय के कुछ युवक महिला डांसरों से छेड़छाड़ करने लगे। इसे लेकर मारपीट की नौबत आ गई थी किंतु बड़ों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।

शनिवार को ईद की नमाज के बाद दोनों पक्षों के दो युवकों में पुराने मामले को लेकर बहस होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुट गई व देखते ही देखते मारपीट व पथराव शुरू हो गया।

जानकारी मिलने पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय सिंह, एसडीएम सुनील यादव और सीओ अभिषेक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू किया। कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें