फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया काली कमाई का कुबेर आरएस यादव, कई ठिकानों पर पड़े छापे

Sun, 11 Jun 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अदालत में पेश किये जाने के दौरान आरएस यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के जरिये अकूत संपत्ति बनाने के आरोपी चंदौली के एआरटीओ प्रवर्तन आरएस यादव को पुलिस अभिरक्षा में रविवार की शाम वाराणसी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरएस यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पेशी के दौरान कचहरी में परिवहन विभाग का कोई कर्मचारी और अधिकारी नहीं था। समर्थन में दो चार वकील ही पहुंचे थे। इसके पूर्व पुलिस ने आरएस यादव को लेकर उनके छावनी स्थित होटल वेस्टिन और घर पर छापेमारी की।

होटल से हार्डडिस्क समेत कागजात और घर से भी कई फाइलें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर ली है। जांच में एआरटीओ के अरबों रुपये के साम्राज्य का पता चला है।  चंदौली पुलिस के सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, इंस्पेक्टर मुगलसराय अतुल नारायण सिंह और इंस्पेक्टर चकिया अश्विनी चतुर्वेदी अपने साथ आरएस यादव को लेकर दिन में करीब ग्यारह बजे होटल वेस्टिन पहुंचे थे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक पुलिस ने रिसेप्सन पर रखे कंप्यूटर और फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान होटल में हड़कंप मचा रहा। होटल में छापे की सूचना मिलते ही होटल में ठहरे गेस्ट बाहर निकल आए थे। कर्मचारी भी इधर उधर भाग रहे थे।

आरएस यादव रिसेप्सन पर सोफे पर बैठे रहे और पुलिस जांच करती रही। इसके बाद पुलिस यादव के आवास पहुंची। अंदर जाने के बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। यहां भी करीब दो घंटे तक पड़ताल की गई। आलमारी में रखे कागजात खंगाले गए।

घर से गहने और रुपये हटा दिए गए थे। केवल 14 हजार रुपये मिले। उस समय घर पर उनकी पत्नी और बेटियां थीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस को होटल और मकान की जांच के दौरान संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं।

होटल और मकान में छापे के बाद पुलिस यादव को लेकर चंदौली चली गई। शाम करीब पांच बजे उन्हें वाराणसी लाया गया और अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें