कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात ओरीजोत शर्मा कालोनी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर किराएदार का 40 हजार नकदी समेत जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर देने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। शर्मा कालोनी में किराए के मकान में परिवार सहित रहने वाले बुद्घिराम का कहना है कि शनिवार रात वह घर के बाहर सोए थे। रात में कमरे का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान व नकदी लेकर चंपत हो गए। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन परिसर से जय प्रकाश उपाध्याय की बाइक चोरी हो गई थी। शनिवार रात को ही शहर के शक्ति नगर में भी चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।