फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2019 04:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

काशी में एक किशोरी के साथ 2 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से सभी आरोपी बाहर हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के जंसा थाना में मंगलवार देर रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण के अनुसार किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दो माह तक दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो गर्भपात कराने के लिए युवक ने दवा खिलाई, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी को चिकित्सक के पास ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मां-बाप को हुई।

मां-बाप को किशोरी ने बताया कि जब वो दोनों घर पर नहीं रहते थे तो युवक उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसे लेकर किशोरी के परिजन प्रकरण की करने युवक के घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर जंसा पुलिस राजेश पटेल, राधेश्याम, राजकुमार और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें