फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को घर जमाई बनाकर हड़पे 4.31 करोड़, बिल्डर-CA सहित 11 पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Feb 2020 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

मुंबई के राहुल को घर जमाई बना कर पत्नी और ससुर ने चार करोड़ 31 लाख रुपये हड़प लिए। राहुल के अनुसार, इसमें उनकी पत्नी और ससुर का साथ शहर के नामी बिल्डरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिया। सोमवार सुबह 11 लोगों के खिलाफ छल, धोखाधड़ी, कूटरचना, षड्यंत्र रचने, धमकी सहित अन्य आरोपों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मुंबई के गोरेगांव निवासी राहुल गोयनका ने आईजी रेंज से 29 जनवरी को शिकायत की थी। राहुल के अनुसार, उनकी शादी 30 अप्रैल 2011 को महमूरगंज क्षेत्र के बिरदोपुर निवासी एलएन बाजोरिया की बेटी प्रीति से हुई। प्रीति और ससुर के दबाव बनाने पर वह बनारस में रहने लगे।

ससुर ने उनकी मुलाकात अपने एक रिश्तेदार और दोस्त से कराई। ससुर ने दोनों की मलदहिया स्थित रियल इस्टेट कंपनी शेप अर्थ इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड में पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित किया। राहुल ने अपने दादा से बात की तो उन्होंने उनके और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते में आठ करोड़ नब्बे लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

राहुल के अनुसार, 2012 से 2015 के बीच प्रीति ने चार करोड़ 31 लाख रुपये अपने पिता के रिश्तेदार और दोस्त की कंपनी में निवेश कर दिए। मगर, लिखापढ़ी नहीं होने पर पूछताछ की तो दोनों ने राहुल को बताया कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी है। अब कंपनी के डायरेक्टर तीन अन्य लोग हैं।

कंपनी के नए डायरेक्टरों से संपर्क किया तो उन्होंने 13 फ्लैट का एलाटमेंट लेटर जारी करने को कहा। इसी बीच तीनों ने कूटरचित कागजात तैयार कर फ्लैट का एलाटमेंट रद्द करा दिया। साथ ही सीए से फर्जी बैलेंस शीट तैयार करा कर वेबसाइट पर अपलोड दी कि राहुल का कोई भुगतान बाकी नहीं है।
विज्ञापन

2017 में पता लगा कि तीन अन्य लोग भी कंपनी के शेयर होल्डर हो गए हैं। राहुल के अनुसार,निवेश की गई पूंजी ब्याज के साथ 31 मार्च 2019 तक आठ करोड़ आठ लाख रुपये हो चुकी है। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एलएन बाजोरिया, प्रीति, अजय केजरीवाल, अनिल सिंह, अनुज कुमार डिडवानिया, उमाशंकर पोद्दार, मनीष कुमार सरावगी, संजीव कुमार सरावगी, आशीष पोद्दार, अतुल कुमार डिडवानिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुशील कुमार कंडोई।

व्हाट्स एप कॉल कर कहते हैं कि मार देंगे तुम्हें
राहुल गोयनका के अनुसार, अनिल सिंह, अनुज डिडवानिया और उमाशंकर पोद्दार पैसा मांगने पर व्हाट्स एप कॉल कर धमकाते हैं। कहते हैं कि तुम्हें मार कर पूरी रकम तुम्हारी पत्नी प्रीति को दे दी जाएगी। आरोपी फर्जी कागजात तैयार कर उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। ये लोग सीधेसादे लोगों को अपने चंगुल में फंसाते हैं और धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें