चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव का ही झाड़-फूंक करने वाले युवक ने खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवार में इसकी जानकारी देने पर श्राप देकर जान से मारने की धमकी भी दी है।
डरी सहमी किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो सभी हतप्रद रह गए। शनिवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा जांच की जा रही है। पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने आकर बताया कि उसे अक्सर बुखार रहता है।
जिस पर गांव के ही एक झाड़ फूंक करने वाले ने इसका इलाज रात में करने को कहा। जिस पर वह अपने पिता के साथ शुक्रवार 31 जनवरी की रात को खेतों की ओर गई। रास्ते में झाड़ फूंक करने वाले ओझा ने पिता को वहीं बैठने को कहा और किशोरी को खेत के बीच ले गया।
कुछ देर तक झाड़ फूंक करने के बाद श्राप देने की धमकी दी। इसी बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर चुप रहने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी खेत के रास्ते भाग निकला। किशोरी ने पिता को कुछ नहीं बताया लेकिन घर आकर मां को सारी जानकारी दी।
इसकी जानकारी होते ही पूरे परिवार के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। आरोपी के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।शनिवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पाखंडी ओझा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
झाड़फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पाखंडी ओझा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।