फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से आठ लाख की लूट

Sat, 23 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर में शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे बाइक सवार दो बदमाश सराफा कारोबारी विशाल वर्मा की दूकान से गहनों से भरा बैग लूट ले गए। बैग में करीब आठ लाख रुपये के गहने थे। विशाल दूकान का शटर खोलकर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश बैग लेकर भागने लगा। विशाल के विरोध करने पर बदमाश ने पिस्टल तान दी। दोनों बदमाश बाइक से गिलट बाजार की ओर भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



शिवपुर कोट निवासी रमाशंकर सेठ की शुद्धिपुर में परमहंस ज्वैलर्स नाम से दूकान है। रोज की तरह उनका बेटा विशाल सुबह दूकान खोलने पहुंचा। दोनों शटर खोलने के बाद काउंटर पर बैग रखकर वह दूकान में साफ-सफाई करने लगा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ खड़े दो बदमाशों में से एक दूकान के पास आ गया तो दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। दूकान के पास खड़ा बदमाश पलट झपकते ही दूकान में घुसा और बैग लेकर भाग निकला।


कु छ देर बाद रमाशंकर भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में करीब साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर, दो सौ ग्राम सोने के जेवर और 40 हजार रुपये नगद था। पुलिस ने आसपास के इलाके में वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ कैंट राजुकमार यादव का कहना है कि रमाशंकर की नई दूकान खुले करीब एक साल हो गया लेकिन दूकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। आसपास लगे कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें