फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेचने के लिए ले जा रहे थे 650 तोते, मिर्जापुर, चंदौली के जंगलों से हुई थी सप्लाई; वन विभाग-एसटीएफ धमकी

Fri, 20 Nov 2026 05:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चंदौली और मिर्जापुर के जंगलों से लाए गए 650 प्रतिबंधित तोतों के साथ वन विभाग और एसटीएफ की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार की आधी रात गोलगड्डा के पास पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें पक्षियों को ठूंसकर रखा गया था। आरोपी इन्हें बहेलिया टोला में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतिबंधित तोतों के साथ तीन गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन एवं वन्यजीव विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वाराणसी मण्डल के वन संरक्षक के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी (वाराणसी) और एसटीएफ की टीम ने गोलगड्डा के पास से बिहार निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 जीवित प्रतिबंधित तोते और तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात गोलगड्डा क्षेत्र में प्रतिबंधित पक्षियों के अवैध व्यापार की सूचना पर वन रेंज प्रभारी वाराणसी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजकुमार गौतम तथा वन रक्षक राहुल बलवन्त और अल्का चौरसिया ने एसटीएफ टीम के साथ मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर सात लोहे के पिंजरों और दो झोलों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 60 एलेक्जेंड्रिन तोते (पहाड़ी तोता) और 590 अन्य प्रतिबंधित प्रजाति के जीवित तोते बरामद किए गए।

Trending Videos

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बिहार के पटना जिले के आलमगंज (गुलजारबाग) क्षेत्र के निवासी हैं, जिनकी पहचान पिकअप चालक मो. समीम, मो. नासीर और आफताब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पक्षियों को मिर्जापुर और चंदौली के वन क्षेत्रों से शिकारियों के माध्यम से खरीदकर लाए थे। सभी प्रतिबंधित पक्षी आदमपुर क्षेत्र के बहेलिया में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

वन विभाग ने बरामद सभी 650 पक्षियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है। चूंकि इन पक्षियों का शिकार और व्यापार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसलिए विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अधिनियम की धारा 2, 9, 39, 48, 50 और 51 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। - डॉ. रवि कुमार सिंह, वन संरक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें