फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली

Thu, 14 Sep 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जख्मी छात्र का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
हथियारों से लैस बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद कॉलेज से घर जा रहे छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के सिर के ऊपरी सिरे को छेदती हुई निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे दोनों बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घायल छात्र को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव की है।

गांव निवासी रवींद्र सिंह का बेटा पुष्पेद्र सिंह (19) नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमी खुर्द स्थित महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद घर लौटने रहा था। बस पकड़ने के लिए वह पैदल ही सौरी मोड़ के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रहे नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र पर गोली चला दी।  
विज्ञापन


गोली छात्र के सिर के ऊपरी हिस्से को छेदती हुई निकल गई। घायल छात्र जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गई, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर गोली चला कर भाग रहे बदमाशों को आस-पास के लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों से शादियाबाद पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें