फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का सिरफिरे ने काटा गला, हालत गंभीर

Thu, 29 Jun 2017 12:18 AM IST
amarujala.com, written by भारतेन्दु मिश्र / पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन
गायिका सोनी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में गाने की रिकॉर्डिंग कर मऊ स्थित अपने घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार रात किसी सिरफिरे ने उसके घर में ही गला काट दिया। सोनी सिन्हा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से सोनी के जानने वाले और भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया।

घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। इस जानलेवा हमले के संबध में सोनी के परिवार के लोगों ने थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी। वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ सा‌थ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें